5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागाैर: आनंदपाल मामले के बाद अब फिर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां, इंटरनेट बंद

प्रशासन ने कोतवाली, सदर, मूण्डवा, रोल व कुचामन थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 6 बजे से 4 अक्टूबर रात्रि 12 बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया है।

2 min read
Google source verification
rajasthan police

नागौर। माडीबाई मिर्धा महिला कॉलेज परिसर की जमीन से मंगलवार को अतिक्रमण हटाने गए छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने करीब 20 छात्र-छात्राओं एवं शिवसेना प्रदेश प्रमुख ओम चौधरी को हिरासत में लिया है।

चार छात्राओं व आठ छात्रों के खिलाफ आगजनी व तोडफ़ोड़ का मामला दर्ज

चार छात्राओं व आठ छात्रों के खिलाफ आगजनी व तोडफ़ोड़ का मामला दर्ज किया है। देर शाम सबको छोड़ दिया गया। महिला कॉलेज की जमीन पर पिछले कुछ दिन से अतिक्रमण किया जा रहा था, मामले में कलक्टर को ज्ञापन सौंपा था।

कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों ने मंगलवार सुबह 10 बजे खुद के स्तर पर अतिक्रमण हटाने पहुंच गए। पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भांजी। तनाव बढऩे की आशंका पर प्रशासन ने कोतवाली, सदर, मूण्डवा, रोल व कुचामन थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 6 बजे से 4 अक्टूबर रात्रि 12 बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया है।

छात्राओं के अपहरण का प्रयास, विफल रहने पर कार चढ़ाई, कई घायल
वहीं ग्राम बैराथल में मंगलवार को कुछ युवकों ने राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं से छेडख़ानी कर अपहरण का प्रयास किया। अपहरण में विफल रहने पर उन्होंने छात्राओं पर कार चढ़ा दी। इससे कई छात्राओं को चोट आई हैं, इनमें बसंती पुत्री जोगाराम व दुर्गा पुत्री मूलाराम हालत नाजुक बनी हुई है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने खींवसर पुलिस थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया

इन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने खींवसर पुलिस थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन वे घरों के ताले लगाकर भाग छूटे। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

(खबर के साथ प्रतीकात्मक तस्वीर का प्रयाेग किया गया है)

आनंदपाल , लॉरेंस, केएम के बाद राजस्थान में बनने वाली थी ये गैंग, पुलिस ने यूं धराशायी किए खतरनाक मंसूबे

मिल गया दिवाली का तोहफा, राज्य कर्मचारियों की भरेगी जेब, जाने कितना मिलेगा महंगाई भत्ता और बोनस