3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raksha Bandhan पर राजस्थान सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों के साथ Metro में भी कर सकेंगी Free सफर

Free Travel Scheme For Rajasthan Roadways and Jaipur Metro : Rajasthan Government ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। हर बार की तरह इस बार भी Raksha Bandhan 2019 पर माताओं-बहनों ( Womens ) के लिए Rajasthan Roadways का सफर बिल्कुल निशुल्क रहेगी। इस बार राजस्थान रोडवेज के साथ-साथ Jaipur Metro में भी महिलाओं के लिए Free Travel रहेगा। निशुल्क बस यात्रा के लिए रोडवेज ने अग्रिम आरक्षण ( RSRTC Online Bus Ticket Booking ) की सुविधा भी दी है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Aug 13, 2019

Free Travel on Raksha bandhan

Free Travel on Raksha bandhan

जयपुर। राजस्थान सरकार ( Rajasthan Government ) ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। हर बार की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों के लिए बस यात्रा ( free Travel in Rajasthan Roadways ) बिल्कुल निशुल्क रहेगी। इस बार राजस्थान रोडवेज के साथ-साथ जयपुर मेट्रो ( Free Travel in Jaipur Metro ) में भी महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा रहेगी।

मुफ्त यात्रा की दोहरी सौगात ( Free Travel in Rajasthan )

Raksha Bandhan का त्यौहार बहनों के लिए ज्यादा खास होता है ऐसे में राजस्थान में महिलाआें के लिए रक्षाबंधन पर बड़ी खुशखबरी है। रक्षाबंधन के त्यौहार पर महिलाएं राजस्थान रोडवेज की बसों के साथ जयपुर मेट्रो में इस साल मुफ्त में सफ़र कर सकेंगी। प्रदेश में सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसाें के साथ-साथ मेट्रो में निशुल्क यात्रा करने का तोहफा दिया है।

आपको बता दें कि रक्षाबंधन के पर्व के लिए ये छूट 14 अगस्त की रात 12 बजे से 15 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी। महिलाएं पूरे राजस्थान में इस दिन मुफ्त में यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। सरकार ने निशुल्क यात्रा के तहत पहले ही रोडवेज बस स्टेण्डों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम कर लिए हैं साथ यात्रा के लिए अतिरिक्त बसें भी लगाई है।

निशुल्क बस यात्रा के लिए रोडवेज ने अग्रिम आरक्षण ( RSRTC Online Bus Ticket Booking ) की सुविधा भी दी है। रक्षा बंधन पर्व पर प्रदेशभर में महिलाओं व बालिकाओं को राजस्थान रोडवज द्वारा संचालित सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में (वातानुकूलित, वोल्वो एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचािलत बसों को छोड़कर ) राज्य की सीमा में निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बता दें कि इस बार स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन एक ही दिन है। राजस्थान समेत पूरे देश में 15 अगस्त ( Independence Day ) को रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का त्यौहार हर साल श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रक्षाबंधन पर्व पर बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधती हैं और ईश्वर से उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं साथ ही उनसे स्वयं की रक्षा का वचन भी लेती हैं।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त ( raksha bandhan 2019 Time )

Raksha Bandhan 2019 पर रक्षा सूत्र बांधने का महत्व पूरे दिन का ही है लेकिन फिर भी सबसे ज्यादा शुभ तिथि सुबह 10 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 08 मिनट तक है। इसकी मुहूर्त की कुल अवधि 09 घंटे 46 मिनट है। वहीं, अपराह्न मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 06 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक का रहेगा। रक्षाबंधन के दिन त्यौहार मनाने का पूरा समय मिलेगा।

Story Loader