31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, अस्पताल की टाइमिंग से रेलवे टिकट कैंसिलेशन तक, जानें आप पर क्या होगा असर

New Rules in Rajasthan: 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष के साथ कई बदलाव लागू होंगे। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। रेलवे में अब काउंटर टिकट कहीं से भी रद्द होंगे और रिजर्वेशन चार्ट पहले बनेगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Mar 31, 2026

Rajasthan Rules Change from April 1 5 Major Shifts in School Timings Hospital OPD and Railway Tickets

राजस्थान में कल से होंगे कई अहम बदलाव (पत्रिका क्रिएटिव फोटो)

Rajasthan Rules Change from April 1: जयपुर: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में कई कई अहम बदलाव होंगे। अगर आप अस्पताल की ओपीडी सेवाओं पर निर्भर हैं, ट्रेन से सफर करते हैं या बच्चों की स्कूल टाइमिंग से जुड़े हैं तो 1 अप्रैल से नई व्यवस्था के अनुसार अपनी दिनचर्या तैयार करें।

रेलवे यात्रियों के लिए राहत है कि अब काउंटर टिकट कहीं से भी रद्द हो सकेंगे और रिजर्वेशन चार्ट पहले तैयार होगा। हाईवे पर टोल बढ़ोतरी जेब पर असर डालेगी। स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अदालतों के समय में बदलाव से अभिभावकों, विद्यार्थियों और वादकारियों की दिनचर्या भी प्रभावित होगी।

अस्पतालः बदलेगा ओपीडी टाइम

एक अप्रैल से सरकारी अस्पतालों की ओपीडी का समय बदल जाएगा। इसके तहत ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। अराजपत्रित अवकाश के दिन सुबह 9 से 11 बजे तक संचालित होगी। आमेर में हाथी सवारी के समय में भी बदलाव किया जाएगा। 1 अप्रैल से सवारी का समय सुबह 7 से 10:30 बजे तक ही रहेगा।

रेलवे: कहीं से भी टिकट कैंसिलेशन

रेलवे ने काउंटर टिकट (पीआरएस) रद्द करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इसके अनुसार एक अप्रैल से देश के किसी भी रेलवे स्टेशन के काउंटर से अपना टिकट कैंसिल करा सकते हैं। पहले केवल उसी स्टेशन पर जाना पड़ता था, जहां से टिकट लिया गया था। ऑनलाइन ई-टिकट के लिए टीडीआर भरने की जरूरत खत्म कर दी गई है।

चार्ट और पहले बनेगाः वेटिंग वालों को फायदा

रेलवे अब रिजर्वेशन चार्ट पहले की तुलना में ज्यादा पहले तैयार करेगा। पहले चार्ट ट्रेन के रवाना होने से 4 घंटे पहले बनता था, अब यह 9 से 18 घंटे पहले तैयार होगा। इससे वेटिंग में रहने वाले यात्रियों को पहले ही स्थिति पता चल जाएगी। वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सकेंगे। यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने की संभावना का अंदाजा पहले ही मिल जाएगा।

एनएचएआई: टोल बढ़ोतरी कल से

इसमें जयपुर में रिंग रोड, जयपुर-किशनगढ़, एनएचएआई ने टोल दरों में बढ़ोतरी की है। जयपुर-सीकर और जयपुर-दौसा हाइवे पर बने टोल प्लाजा शामिल हैं। यह वृद्धि कॉमर्शियल E और भारी वाहनों पर की गई है जो पांच से 30 रुपए तक है। निजी कारों को इसमें राहत दी गई है। वहीं, वार्षिक फास्ट टैग में भी 75 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब यह पास 3075 रुपए में बनेगा।

स्कूलः नए सत्र की शुरुआत

पहली बार राज्य में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से होगी। इसके लिए सभी राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों का समय बदलेगा। एक पारी वाले स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 1 एक बजे तक और दो दो पारी वाले स्कूल सुबह सात से शाम छह बजे तक दो पारियों में संचालित होंगे। आंगनबाड़ी केन्द्र भी प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग