
Rajasthan Government: कर्ज में डूबे प्रदेश की इकोनॉमी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सक्रिय हो गए हैं। सरकार शुरुआती चरण में खर्च में कटौती कर पैसा बचाएगी और फिजूल खर्चों को बंद करेगी। सीएम ने ब्यूरोक्रेट्स को संकेत दिए हैं कि सरकारी योजनाओं का प्रभावी तरीके से प्रचार करें। इसमें सोशल मीडिया का भी सहारा लें। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (डीओआईटी) को प्रचार के लिए नया प्लेटफार्म तैयार करने का जिम्मा देने की भी तैयारी है।
इस तरह पड़ रहा असर
विकास योजनाओं पर खर्च में कटौती की नौबत।
राज्यों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से ओवरड्राफ्ट यानि तय सीमा से अधिक पैसा लेना पड़ता है।
हर साल ब्याज बढ़ता है, जिससे अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan News: मरीज के परिजन अस्पताल फोन कर पूछ रहे, साहब... चिरंजीवी में इलाज मिलेगा या नहीं
कर्ज की स्थिति
राजस्थान पर वर्ष 2022-23 में अनुमानित कर्ज 5,16,815 करोड़ रुपए था, जिसके इस वर्ष के अंत तक 5,79,781 करोड़ रुपए हो जाने का अनुमान है। इस वर्ष में ही राजस्थान 26,008 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुका है।
यह भी पढ़ें : पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के आवास पर हलचल
स्पेशल प्लेन का उपयोग कम कर सकते हैं सीएम, नियमित फ्लाइट से करेंगे यात्रा
सीएम भजनलाल शर्मा राजस्थान और दूसरे राज्यों में जाने के लिए स्पेशल प्लेन का उपयोग कम कर सकते हैं। एक दिन पहले सचिवालय में ब्यूरोक्रेट्स के साथ हुई बैठक में उन्होंने मितव्ययता का पाठ पढ़ाया। साथ ही कहा कि उन्होंने अभी स्पेशल प्लेन में यात्रा की, लेकिन आगे जहां तक संभव होगा नियमित फ्लाइट से यात्रा करेंगे। ऐसा होता है तो सीएम दूसरों के लिए नजीर बन सकते हैं।
Published on:
20 Dec 2023 11:16 am
