
अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय बना राजस्थान का सामाजिक सुरक्षा मॉडल : रावत
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत ने कहा कि राजस्थान आज देश के अन्य राज्यों के लिए सामाजिक सुरक्षा का अनुकरणीय मॉडल बन गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग का ख्याल रखा है।
उद्योग मंत्री सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में जनसम्मान उत्सव एवं जन सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में गिग वर्कर्स, राजीव गांधी युवा मित्र, लोक कलाकारों, घुमंतु समुदाय, स्वयं सहायता समूहों एवं सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को केंद्र में रखकर राज्य सरकार ने समाज के निर्धन और जरूरतमंद तबके को संबल देने का हरसंभव प्रयास किया है।आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार गांधीवादी आदर्शों पर चलकर आम जन की बेहतरी के लिए काम कर रही है।
श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश श्रीमाली ने कहा कि श्रम कल्याण की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों को संबल दिया है।
Published on:
02 Oct 2023 08:14 pm
