4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलग अंदाज में नजर आएंगे राजस्थान के उप डाकघर, कहीं सेल्फी पॉइंट तो कहीं बनाए फिलाटेली पार्क

प्रदेशभर के उप डाकघर अब अलग ही अंदाज में दिखाई देंगे। डाकघरों में अब पुराना कबाड़ नहीं दिखाई देगा और ना ही गदंगी होगी। इसके साथ ही कुछ चुनिंदा डाकघरों की दिवारों पर स्वच्छता संबंधी जानकारियां आमजन को दी जाएगी।

2 min read
Google source verification
अलग अंदाज में नजर आएंगे राजस्थान के उप डाकघर

अलग अंदाज में नजर आएंगे राजस्थान के उप डाकघर

जयपुर। प्रदेशभर के उप डाकघर अब अलग ही अंदाज में दिखाई देंगे। डाकघरों में अब पुराना कबाड़ नहीं दिखाई देगा और ना ही गदंगी होगी। इसके साथ ही कुछ चुनिंदा डाकघरों की दिवारों पर स्वच्छता संबंधी जानकारियां आमजन को दी जाएगी। वहीं, दिवारों पर स्थानीय कला भी प्रदर्शित की जाएगी। भारतीय डाक विभाग के राजस्थान परिमंडल की ओर से यह बड़ा कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: नए दौर में डाकिया लाएगा डाक और घर से ले जाएगा पार्सल

राजस्थान परिमंडल डाक सेवाओं की निदेशक मुख्यालय अनुब्रता दास ने बताया उन्होंने कुल 1268 उप डाकघरों में सफाई करवाई। सफाई के दौरान पुराना रिकॉर्ड, पुराना फर्नीचर, स्क्रेप इत्यादि को छांट कर बेचा गया। जिससे विभाग को करीब 47 हजार रूपए की आय भी हुई। इस अभियान के दौरान प्रत्येक मण्डल के दो उप डाकघरों की दीवारों पर स्वच्छता संबंधी एवं स्थानीय कला से संबंधित पेंटिंग करवाई गई है। परिमण्डल में कुल 15 उपडाकघरों का चयन किया गया, जिसमें विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिनमें उपडाकघरों के भवनों का रंग रोगन करवाया गया। साथ ही जहां पर संभव हो सका, वहां महिला टॉयलेट की व्यवस्था करवाई गई। साफ-सफाई के बाद जो जगह खाली हुई, उसमें पेड़-पौधे लगवाए गए। जयपुर के वैशाली नगर व मुरलीपुरा उप डाकघर में फिलाटेली पार्क बनाए गए हैं। इसके साथ ही कावेरी पथ उप डाकघर में सेल्फी पॉइन्ट बनाया गया है। अजमेर जिले के अरांई में लेडिज टॉयलेट बनाया गया। पिछले वर्ष इसी अभियान में राजस्थान परिमण्डल के 47 मुख्य डाकघरों में साफ-सफाई करवाई गई थी।

इनका कहना है....

'स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उप डाकघरों में स्थानीय लोक कलाओं का प्रदर्शन करने से डाकघरों का अलग ही स्वरूप नजर आने लगा है। सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए है। लोग उप डाकघरों पर ज्यादा से ज्यादा आए और डाक विभाग की सेवाएं ले, यह प्रमुख उद्देश्य है।'

अनुब्रता दास, निदेशक मुख्यालय, राजस्थान परिमंडल, डाक सेवाएं