8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इन तीन जिलों के लिए खुशखबर, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले सीआर पाटिल

Rajasthan News : राजस्थान के इन तीन जिलों के लिए बड़ी खबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल मिले। यमुना जल समझौते को लेकर हुई वार्ता।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan these three districts Good News CR Patil met Vice President Jagdeep Dhankhar Yamuna Water Agreement

Rajasthan News : राजस्थान के इन तीन जिलों के लिए खुशखबर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने राजस्थान में यमुना पानी को लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस बीच झुंझुनूं, सीकर और चूरू में जलापूर्ति की समस्या के विषय में भी चर्चा की। बताया जा रहा है कि यमुना जल समझौते को जल्द पूरा करने के लिए जल्द ही विस्तृत परियोजाना रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति की जाएगी। राजस्थान और हरियाणा सरकार की गठित संयुक्त टास्क फोर्स की दो बैठक हो चुकी है। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति धनखड़ का गृह क्षेत्र झुंझुनूं है। इस कारण वे यमुना जल से लेकर किसानों की कृषि से जुड़ी जरूरतों पर फोकस करते रहे हैं।

यह है यमुना जल समझौता

वर्ष 1994 में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के बीच समझौता हुआ। उसके अनुसार यमुना नदी से कुल 11983 एमसीएम जल का आवंटन किया गया था, जिसमें से राजस्थान को 1119 एमसीएम पानी का आवंटन हुआ।

यमुना अपर यमुना रिवर बोर्ड वर्ष 2001 में हुई बैठक में मानसून अवधि (जुलाई से अक्टूबर) में 1917 क्यूसेक जल राजस्थान को आवंटित करने का निर्णय किया गया।

यूं बढ़ रहे आगे…

2025 में राजस्थान, हरियाणा सरकार और जल शक्ति मंत्रालय के बीच एमओयू हुआ। हथिनीकुंड बैराज से भूमिगत पाइपलाइन के जरिए राजस्थान में पानी लाने के लिए संयुक्त डीपीआर बनाने पर सहमति बनी। इसी कड़ी में हरियाणा एवं राजस्थान की टास्क फोर्स की पहली संयुक्त बैठक इस वर्ष 7 अप्रेल को हरियाणा के यमुनानगर में हुई।

यह भी पढ़ें : भारत-पाक तनाव के बीच राजस्थान के लिए बड़ी खबर, इन 10 जिलों को मिलेगी पानी के संकट से राहत

यह भी पढ़ें :राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट, 19 मई है अंतिम मौका, नहीं तो बढ़ेगा बिजली बिल!