राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर की मरम्मत के लिए की गई नहर बंदी रविवार को समाप्त होने के बाद अब पश्चिमी राजस्थान के करीब 10 जिलों में पानी के संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और सीकर जिलों में पेयजल की स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।