
राजस्थान के भरतपुर के निवासी एक मौलवी के खिलाफ झोटवाड़ा थाने में दो बहनों से बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया गया है। मौलवी बड़ी बहन को अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित छोटी बहन ने डाक के जरिये डीसीपी वेस्ट को आप बीती घटना की जानकारी दी, तब थाने में यह मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच एडिशनल डीसीपी गुरुशरण राव कर रहे हैं। राव ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे और उसकी बड़ी बहन को भरतपुर निवासी मौलवी लुकमान (40) आठ-नौ वर्ष से घर पर कुरान पढ़ाने आ रहा था।
आरोपी घर पर नाबालिग दोनों बहनों अकेले होने पर उनसे छेड़छाड़ करता था। आरोपी ने बड़ी बहन से बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बना लिए। बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों बहनों से बलात्कार किया। आरोपी ने ब्लैकमेल कर पैसे भी हड़प लिए।
एडिशनल डीसीपी राव ने बताया कि आरोपी बड़ी बहन को अपने साथ भगा ले गया। परिजन अपने स्तर पर उसे तलाश रहे थे। नहीं मिलने पर अब मामला दर्ज करवाया है। आरोपी छह बच्चों का पिता बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
Published on:
24 May 2024 07:53 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
