4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑर्फन्ड स्टूडेंट्स को मदद देगा आरयू

Rajasthan University : शहीदों के बच्चों के बाद अनाथ बच्चों की होगी सहायता, ऑर्फन्ड किड्स को अपने रेगुलर स्टडी प्रोग्राम के लिए ट्यूशन फीस (tuition fee) नहीं देनी होगी।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nitin Sharma

Jul 31, 2019

rajasthan university

rajasthan university

जयपुर। स्टूडेंट्स अच्छी एजुकेशन हासिल कर सकें, साथ ही उन्हें आर्थिक परेशानियों की वजह से स्टूडेंट्स को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए राजस्थान यूनिवर्सिटी (Rajasthan University) ने एक खास पहल की है। दरअसल आरयू की ओर से हाल ही ऐसा फैसला लिया गया है जिससे जरिए ऑर्फन्ड बच्चों को भी अच्छी और उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि विवि की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद आरयू के ऐसा पहली बार होगा कि जब अनाथ (orphaned) बच्चों को अपनी स्टडी कंप्लीट करने में आर्थिक मदद मिलेगी। दरअसल विवि ने यह फैसला लिया है कि अब आरयू में स्टडी करने वाले ऑर्फन्ड किड्स को अपने रेगुलर स्टडी प्रोग्राम के लिए ट्यूशन फीस नहीं देनी होगी। इन स्टूडेंट्स की 100 परसेंट ट्यूशन फीस (tuition fee) विवि प्रशासन की ओर से माफ कर दी गई है। विवि ने इस संबंध में वेवसाइट पर जानकारी भी साझा कर दी है। रेगुलर कोर्स में 100 ट्यूशन फीस माफ करने की सूचना के साथ विवि ने यह भी सूचना दी है कि एसएफएस कोर्स में भी इस बच्चों को 50 प्रतिशत फीस माफ कर राहत दी है।

शहीदों के बच्चों को भी फायदा
आरयू (Rajasthan University) से मिली जानकारी के अनुसार इस सत्र में भी विवि प्रशासन की ओर से देश के लिए शहीद हुए जवानों के बच्चों को भी राहत देने की बात की है। विवि पिछले कुछ सालों से शहीदों के बच्चों को ट्यूशन फीस में राहत दे रही है, वहीं ऑर्फन्ड किड्स (orphaned kids) के लिए यह पहल पहली बार की गई है। विवि से मिली जानकारी के अनुसार यह फैसला प्रोटेपैक्टस और फाइनेस कमेटी की रिकमेंडेशन के बाद की गई है।

----------

' 'ऐसे बच्चे जिन्हे एजुकेशन में सपोर्ट की जरूरत होती है, इसे लेकर कदम उठाया है। हमे लगता है कि इस तरह के और भी प्रयास किए जाने चाहिए। ''
प्रो. आर.के. कोठारी, कुलपति

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग