राजस्थान विश्वविद्यालय में युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भारी पड़ रहे हैं। मामला विश्वविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय का है। जहां वर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारियों को स्वामी विवेकानंद की तस्वीर का कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लगना नागवार गुजरा। लिहाजा स्वामीजी की तस्वीर को छात्रसंघ कार्यालय में बने रसोई के कबाड़ में रख दिया गया।