13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather: पिंकसिटी में बीती रात सीजन में सबसे गर्म… पारा @ 25.4 डिग्री सेल्सियस

पिंकसिटी में मार्च के महीने में ही मई- जून जैसी गर्मी के हालात बनने लगे हैं, बीती रात शहर में सीजन की सबसे गर्म रात रही और पारा सामान्य से 6​ डिग्री तक ज्यादा हुआ दर्ज

2 min read
Google source verification
Heat Wave Alert

जयपुर। चैत्र मास में ही सूर्यदेव आग उगलने लगे हैं। प्रदेश के मैदानी इलाकों में जहां दिन के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हुई लेकिन रात के तापमान में भी लगातार हो रही बढ़ोतरी ने झुलसाने वाली गर्मी का अहसास लोगों को करा दिया है। राजधानी जयपुर में बीती रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही और पारा सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा रहने पर लोगों को मई जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने हालांकि एक दो दिन पारे में आंशिक गिरावट होने की उम्मीद जताई है।

झुलसा रही धूप की तपन

मौसम विभाग के अनुसार आज एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से जोधपुर, बीकानेर संभाग में तेज सतही हवाएं 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं अगले एक दो दिन तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने के आसार हैं। प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

पिंकसिटी में बीती रात सबसे गर्म

राजधानी जयपुर में बीती रात सीजन की सबसे गर्म रात साबित हुई। शहर में बीती रात पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा रहा है। रात के अलावा शहर में दिन के तापमान में पारा सामान्य से 4.4 डिग्री बढ़कर 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में आज छितराए बादलों की आवाजाही रही लेकिन सूर्योदय के साथ ही मौसम में गर्माहट भी लोगों को महसूस होने लगी है।

प्रमुख शहरों का आज न्यूनतम तापमान

बीती रात प्रदेश के अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया। अजमेर 24.9, अलवर 18.8, बाड़मेर 23.0, बीकानेर 22.8, चित्तौड़गढ़ 19.2, चूरू 20.3, जैसलमेर 19.7, जोधपुर 21.0, कोटा 23.8, माउंटआबू 13.6, फलोदी 24.6, सीकर 23.0,पिलानी 20.7, श्रीगंगानगर 22.4 और उदयपुर में 19.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।