11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather: पिंकसिटी में सीजन की सबसे गर्म रात, सुबह बादलों का डेरा… 5 संभागों में अगले दो दिन हीटवेव से राहत

उमंग और उल्लास का दो दिवसीय पर आज से शुरू, अगले तीन चार दिन गर्मी से राहत मिलने के मौसम विभाग ने दिए संकेत

less than 1 minute read
Google source verification
Warning of rain with thunder and lightning on Holi Weather

Holi Weather: होली पर गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी..

जयपुर। उमंग और उल्लास का दो दिवसीय पर्व आज से शुरू हो रहा है। वहीं पारे की बढ़ती रफ्तार ने प्रदेशवासियों को गर्मी से पस्त करना शुरू कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले तीन चार दिन जयपुर समेत कई शहरों में बादल छाए रहने और कहीं कहीं हल्की बौछारें गिरने का पूर्वानुमान जताया है। जिसके चलते आगामी तीन चार दिनों में गर्मी के तीखे तेवरों से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अगले तीन चार दिन प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर थोड़े नर्म रहने की संभावना है।

तीन चार दिन गर्मी के तेवर नर्म
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज जयपुर समेत भरतपुर और बीकानेर संभाग में बादलों की आवाजाही रहने और कहीं कहीं छिटपुट बौछारें गिरने की संभावना है। वहीं कल से अगले तीन दिन जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर और कोटा संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में आज यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज झुंझुनूं, चूरू, सीकर, अलवर जिलों और आस पास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवा चलने और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

पिं​कसिटी में सीजन की सबसे गर्म रात

बीती रात पिंकसिटी में सीजन की सबसे गर्म रात रही और पारा सामान्य से 6.8 डिग्री बढ़कर 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बीती रात पारे में बढ़ोतरी ने गर्मी के तेवर और तीखे कर दिए। अजमेर 20.9, बाड़मेर 23.8, बीकानेर 22.5, जैसलमेर 21.7, जोधपुर 21.0, कोटा 21.6, श्रीगंगानगर 17.6 और उदयपुर में 17.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।