18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather: ‘आसमान से बरस रही आग’: चूरू में पारा @43°C पार, अगले 48 घंटे भारी; सरकार ने कहा- भूलकर भी न करें ये 1 गलती!

Rajasthan Weather Latest Update: मौसम विभाग (IMD) की मानें तो यह तो महज शुरुआत है, आने वाले दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक का और इजाफा हो सकता है।

2 min read
Google source verification
जयपुर के जंतर-मंतर पर आज सवेरे दस बजे ही भीषण गर्मी, शहर का अधिकतर पारा 41 डिग्री तक पहुंचा, फोटो - पत्रिका

जयपुर के जंतर-मंतर पर आज सवेरे दस बजे ही भीषण गर्मी, शहर का अधिकतर पारा 41 डिग्री तक पहुंचा, फोटो - पत्रिका

Rajasthan Heat wave Alert: राजस्थान में इस समय आसमान से आग बरस रही है। गर्मी ने अपने तेवर इतने तीखे कर लिए हैं कि अप्रैल के महीने में ही पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में लू (Heatwave) के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो यह तो महज शुरुआत है, आने वाले दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक का और इजाफा हो सकता है।

चूरू में सीजन का सबसे गर्म दिन, जयपुर भी बेहाल

मरुधरा के रेतीले धोरों में तपिश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चूरू में तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक है। वहीं, बीकानेर में 42.2 डिग्री और पिलानी में 42 डिग्री पारा रहने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहाँ भी तापमान 39.8 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जिससे शहर की सड़कें दोपहर में सूनी नजर आ रही हैं। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जैसलमेर जैसे सीमावर्ती जिलों में सुबह से ही धूलभरी गर्म हवाएं (Dust Storms) चल रही हैं। हालांकि कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए हुए हैं, लेकिन इनसे गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

Health Advisory: लू और गर्मी से बचने के लिए सरकार के 5 मंत्र

बढ़ते तापमान और 'हीट स्ट्रोक' (Heatstroke) के खतरे को देखते हुए राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने आमजन के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
सरकार द्वारा सुझाए गए बचाव के तरीके:

  1. तरल पदार्थों का सेवन: शरीर में पानी की कमी न होने दें। नींबू पानी, ताजी छाछ, कैरी का पना, ओआरएस (ORS) और ताजे फलों का जूस नियमित अंतराल पर पीते रहें।
  2. हल्का भोजन: इस मौसम में गरिष्ठ भोजन के बजाय हल्का और पौष्टिक आहार लें, जो आसानी से पच सके।
  3. घर का वातावरण: दोपहर के समय घर की खिड़कियों पर पर्दे लगाकर रखें ताकि सीधी धूप अंदर न आए। घर में वेंटिलेशन (हवा का आवागमन) सही रखें।
  4. पहनावा: बाहर निकलते समय हमेशा सूती, हल्के और ढीले कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा लगती रहे।
  5. धूप से बचाव: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें।

अगले 48 घंटे भारी: मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान के ऊपर एक 'एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन' बनने की वजह से गर्मी और बढ़ेगी। अगले कुछ दिनों में पूर्वी राजस्थान के कई शहर भी 40-44 डिग्री की चपेट में आ सकते हैं।