29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: राजस्थान में सर्दी ने दिखाए तेवर, मौसम विभाग ने 5 जनवरी बाद जारी किया शीतलहर का अलर्ट

Weather Alert In Rajasthan: जयपुर में सर्दी ने तेवर दिखा दिए हैं। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। शनिवार को प्रदेश के अलवर, भरतपुर, बूंदी, जयपुर, झुंझुनूं, कोटा, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में कोल्ड डे (शीत दिन) घोषित किए गए।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

Dec 31, 2023

fog_yellow_alert.jpg

Weather Alert In Rajasthan: जयपुर में सर्दी ने तेवर दिखा दिए हैं। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। शनिवार को प्रदेश के अलवर, भरतपुर, बूंदी, जयपुर, झुंझुनूं, कोटा, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में कोल्ड डे (शीत दिन) घोषित किए गए। इन शहरोें में न्यूनतम के साथ दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को भी 10 जगहों पर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में नए साल से ही सर्दी जोर पकड़ेगी। उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी जिलों के सात जिलों में पांच जनवरी के बाद शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार गंगानगर, हनुमान, चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर और भरतपुर में शीतलहर का अलर्ट है।

आज बारिश नहीं, हल्की बूंदाबांदी
मौसम केन्द्र की ओर से 31 दिसंंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी। लेकिन कमजोर विक्षोभ के कारण बारिश नहीं होगी। प्रदेश के कोटा, बूंदी क्षेत्र में बूंदाबांदी होगी। प्रदेश में सुबह कोहरा और दिन में ठिठुरन रहेगी।

माउंट आबू में सबसे कम दोे डिग्री
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में दो डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में छह डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश मेंं रात के अलावा दिन का सबसे कम अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री संगरिया में दर्ज किया गया। 11 जगहों पर अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा।


यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार: जयपुर से सीएम, दो उपमुख्यमंत्री और एक कैबिनेट मंत्री, जानिए पिछली सरकार में कैसा था जयपुर का प्रभाव

न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में 10 डिग्री से कम
जगह : न्यूनतम तापमान
माउंट आबू : 2 डिग्री
भीलवाड़ा : 9.6
वनस्थली : 9.7
अलवर : 8
जयपुर : 7.7
पिलानी : 7.6
सीकर : 6
चित्तौडगढ़ : 9.8
जैसलमेर : 9.4
बीकानेर : 8.5
चूरू : 7.7
गंगानगर : 8.9
धौलपुर : 9
अंता, बारां : 9.5
संगरिया : 8
सिरोेही : 8.8
फतेहपुर : 7
करौली : 9