7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में अगले 3 घंटे में 5 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, चलेगी 80 किमी. की रफ्तार से तेज हवा !

Rajasthan Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार सवाईमाधोपुर, टोंक, दौसा, बूंदी तथा कोटा जिलों में अगले तीन घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। चालीस से साठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से हवा चलने की संभावना जताई गई।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

May 07, 2026

Rajasthan Weather Alert

Rajasthan Weather Alert: जयपुर। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार दोपहर प्रदेश के कई जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आज यानी सात मई को दोपहर करीब तीन बजे अलर्ट जारी किया हैं। इस चेतावनी के अनुसार अगले तीन घंटे में राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार सवाईमाधोपुर, टोंक, दौसा, बूंदी तथा कोटा जिलों में अगले तीन घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। चालीस से साठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से हवा चलने की संभावना जताई गई।
इसके अलावा करौली व बारां जिलों में भी मौसम में परिवर्तन की संभावना है। यहां तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से हवा चलेगी।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने, बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानी से करने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है। विभाग ने अगले तीन घंटों तक सतर्क रहने की अपील की है।

अगले ​दिनों में पांच डिग्री तक बढेगा तापमान

Weather Forecast Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी आने के साथ तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में गर्मी और हीटवेव का असर फिर तेज हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान फलोदी में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 21 डिग्री दर्ज हुआ। झालावाड़ जिले की बाड़ी क्षेत्र में 11 मिमी बारिश हुई।

पूर्वी राजस्थान में अगले एक-दो दिन कहीं-कहीं मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं 9 मई के आसपास जोधपुर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने तेज गर्म हवाओं और धूलभरी आंधी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और दोपहर में अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।