3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर जयपुर में आज सवेरे बादल छाए, मौसम हुआ सुहाना

राजधानी जयपुर में दो दिन ब्रेक के बाद आज सवेरे फिर से हल्के बादल छाए हुए हैं। इससे आज बारिश की संभावना बढ़ी है। मौसम विभाग ने भी जयपुर में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बादल छाने से राजधानी में आज सवेरे हल्की ठंडक दिखाई दी।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 21, 2025

– मौसम विभाग ने दी आज हल्की बारिश की चेतावनी

जयपुर। राजधानी जयपुर में दो दिन ब्रेक के बाद आज सवेरे फिर से हल्के बादल छाए हुए हैं। इससे आज बारिश की संभावना बढ़ी है। मौसम विभाग ने भी जयपुर में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बादल छाने से राजधानी में आज सवेरे हल्की ठंडक दिखाई दी। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज भी प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से तेज गति की बारिश होने की चेतावनी मौसम ​विभाग ने दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूतनम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आज पूर्वी राजस्थान और ढूंढाड़ अंचल के सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आज चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में बारिश होने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुंमान है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।