31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में सुबह से ही बादल छाए, रिमझिम फुहारों से मौसम गुलजार, ठंडक बढी

सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और मानसून अभी भी राजधानी जयपुर पर मेहरबान है। आज अलसुबह हुई तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। सवेरे से ही आसमान में काली घटाएं छाई हैं। रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज खुशनुमा हो गया है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Sep 02, 2025

– मौसम विभाग ने आज भी गुलाबी नगर में दी बारिश की चेतावनी

जयपुर। सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और मानसून अभी भी राजधानी जयपुर पर मेहरबान है। आज अलसुबह हुई तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। सवेरे से ही आसमान में काली घटाएं छाई हैं। रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी राजधानी जयपुर सहित आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं राजस्थान की बात करें तो आज भी कई जिलों में सवेरे बादल छाए हुए हैं। आज कई जिलों में मध्यम से तेज गति की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आज भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से बारिश का दौर है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज गुलाबी नगर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतमतामपान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान आज 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से तेज गति की बारिश का अलर्ट है।