27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : आज सवेरे से जयपुर में रिमझिम बारिश, बिजली की गड़गड़हाट, बादल छाए

राजधानी जयपुर में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सवेरे से घने बादल छाए रहे व हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आल अलसुबह तेज आवाज के साथ बिजली की गड़गड़हाट सुनाई दी। इसके बाद हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ, जो काफी देर तक चलता रहा।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 07, 2025

– गुलाबी नगर में आल अलसुबह से ही बूंदाबांदी का मौसम

जयपुर। राजधानी जयपुर में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सवेरे से घने बादल छाए रहे व हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आल अलसुबह तेज आवाज के साथ बिजली की गड़गड़हाट सुनाई दी। इसके बाद हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ, जो काफी देर तक चलता रहा। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी आज सुबह से ही बारिश होने की जानकारी सामने आई है। प्रदेश के पूर्वी जिलों व मेवाड़ अंचल में आज सुबह से ही बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 ​डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज गरज के साथ बारिश की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में भी आज सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर में आज मानसूनी बादल मेहरबान रहेंगे। श्रीगंगानगर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर में भी आज हल्की बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। वहीं सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार प​श्चिमी जिलों बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर को छोड़कर कई जिलों में बारिश की संभावना है। इससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा। आमजन को गर्मी से निजात मिलेगी।