10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चक्रवाती तूफान के कारण प्रदेश में बदला मौसम, जैसलमेर में बारिश के साथ गिरे ओले

Rajasthan Weather Forecast Today 1 november: चक्रवाती तूफान 'क्यार' के बाद अरब सागर में उठे समानांतर अन्य चक्रवाती तूफान 'महा' के कारण शुक्रवार को प्रदेश में कई जगहों पर मौसम पलटा।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Weather

जयपुर। चक्रवाती तूफान 'क्यार' के बाद अरब सागर में उठे समानांतर अन्य चक्रवाती तूफान 'महा' के कारण शुक्रवार को प्रदेश में कई जगहों पर मौसम पलटा। जैसलमेर जिले में सुबह मौसम में घुली ठंडक के बीच तेज बौछारों के साथ बारिश का दौर चला। रामगढ़ में करीब आधे घंटे से अधिक कभी धीमे तो कभी तेज गति से हुई बारिश के दौरान चने के आकार के ओलों की चादर बिछ गई।

इसके अलावा बाड़मेर, नागौर व बीकानेर जिले सहित कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। जयपुर में बादलों की आवाजाही रही। शहर का न्यूनतम तापमान 19.7 और अधिकतम 34.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान की दिशा उत्तर की तरफ होने के कारण अगले एक-दो दिन बादलों का मौसम बना रहेगा। इस दौरान इक्का-दुक्का जगह पर छींटे भी गिर सकते हैं।

जोधपुर में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सूरज निकलने के कुछ देर बाद आसमान में बादलों की हल्की आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे से शहर का मौसम बदलना शुरू हो गया। बादलों की घनी आवाजाही के साथ हवा बहने लगी। दिनभर रुक-रुक कर ठंडी हवा चलती रही, जिसके कारण लोगों को तपिश से काफी राहत मिली। रात को भी ठंडी हवा के झोंकों के कारण मौसम अच्छा रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा। कुछ इलाके में छींटे भी गिरे।

जैसलमेर में सुबह से ही मौसम पलटना शुरू हो गया। तेज ठंडी हवा के साथ कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। यहां न्यूनतम तापमान 23.4 और अधिकतम 30.8 डिग्री रहा। बाड़मेर में भी ऐसा ही मौसम रहा। यहां रात का तापमान 23.4 और दिन का 35.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग