4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश में ओले, दिल्ली में बारिश का असर राजस्थान में दिखा, ठंडी हवाओं से गिरा पारा

मार्च का दूसरा सप्ताह निकल गया है, इसके बाद भी सर्द हवाओं का दौर जारी है। शनिवार शाम को अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, मार्च में अभी तक तापमान 30 डिग्री से ज्यादा नहीं पहुंच पाया है।
less than 1 minute read
Google source verification
मध्यप्रदेश में ओले, दिल्ली में बारिश से राजस्थान में दिखा असर, ठंडी हवाओं से गिरा पारा

जयपुर। मार्च का दूसरा सप्ताह निकल गया है, इसके बाद भी सर्द हवाओं का दौर जारी है। शनिवार शाम को अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, मार्च में अभी तक तापमान 30 डिग्री से ज्यादा नहीं पहुंच पाया है। मौमस विशेषज्ञों का मानें तो इस बार पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार बना हुआ है, जबकि मार्च तक हवाओं में परिवर्तन हो जाता है। शनिवार को मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि और दिल्ली में हुई बारिश का असर प्रदेश में भी देखने को मिला।

राजधानी में शनिवार शाम को ठंडी हवाओं का दौर शुरू हुआ। ठिठुरन इतनी बढ़ गई कि सामान्य तापमान में छह डिग्री की गिरावट हो गई। मार्च के महीने में इन दिनों सामान्यतय तामपान 30 डिग्री रहता है, लेकिन शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं, रात आठ बजे पारा गिरकर 20 डिग्री पर आ गया। रात को पारा गिरने के बाद सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी का असर प्रदेश में हुआ है। इधर, अगले 48 घंटों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

सर्द हवा से ठिठुरी आबू की वादियां
माउंट आबू. अन्य राज्यों में हुई बारिश का असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू की वादियां दिन भर सर्द हवा से ठिठुरती रही। अलवर में शाम को ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं शेखावाटी अंचल में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग