23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

छाएगा कोहरा, 23 से शेखावाटी में शीतलहर चलने के आसार

बदला मौसम न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Dec 21, 2022

जयपुर . देश में कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दिल्ली सहित एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कई इलाकों में तीसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। इससे सडक़ यातायात और ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई। कोहरे के कारण कई ट्रेन एक से पांच घंटे की देरी से चलने की खबर है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में घने कोहरे व शीतलहर की भविष्यवाणी की है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में ट्रेनों और उड़ानों का समय प्रभावित हो सकता है। कोहरा मुख्य रूप से दृश्यता की सीमा के आधार पर निर्धारित होता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक अगर दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है तो बहुत अधिक कोहरा माना जाता है। वहीं 51 मीटर से 200 मीटर दृश्यता होने पर घना कोहरा माना जाता है।
श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित राज्य के उत्तरी इलाकों में तीन दिन कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, प्रदेश में पूरे सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 23 से 25 दिसम्बर तक शेखावाटी, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले के कुछ भागों में शीतलहर चल सकती है। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा।

न्यूनतम तापमान गिरा, फतेहपुर से कम पारा करौली में
मौसम के मिजाज में लगातार परिवर्तन आ रहे हैं। तापमान में हर दिन उतार-चढ़ाव हो रहा है। मंगलवार को फिर से न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हुई। फतेहपुर से कम तापमान करौली में दर्ज किया गया। करौली में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री, चूरू में 4.1 व फतेहपुर में 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में भी सर्दी ने जोर दिखाना शुरू कर दिया है, यहां पारे में गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।

अब उड़ानें भी हो सकती हैं प्रभावित
कोहरे के कारण अब तक उड़ानें प्रभावित नहीं हुई हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम के कारण उड़ानों के आने-जाने का समय प्रभावित हो सकता है।