27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather : पूरे राजस्थान में आज भी आंधी-बारिश की चेतावनी, जयपुर सहित 22 जिलों में येलो, सीकर सहित 11 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Alert : आज भी सभी जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को भी सभी जिलों में आंधी व बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था।
less than 1 minute read
Google source verification
Latest Weather news today

जयपुर। पूरे राजस्थान में आज भी सभी जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को भी सभी जिलों में आंधी व बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। पिछले दो-तीन दिन से अधिकांश जिलों में बारिश और आंधी को लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी जा रही है। वही आज भी सभी 33 जिलों में तेज आंधी और बारिश के चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की ओर से आज 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी चार—पांच दिन अधिकांश जिलों में आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें : रिश्वत के आरोपी विधायक जयकृष्ण पटेल को एसीबी लेगी रिमांड पर, इधर : 20 लाख रुपए लेकर भागने वाले की तलाश जारी

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट..

मौसम विभाग की ओर से 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें झुंझुनू, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट..

मौसम विभाग की ओर से 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके आधार पर अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, पाली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चने की चेतावनी जारी की गई है।