31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : बादलवाही से जयपुर में तापमान में गिरावट, उमस कर रही आमजन को परेशान

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आज सवेरे हल्की बादलवाही से उमस का जोर रहा। इससे लोग सुबह से पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा रहने की संभावना है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

May 27, 2025

– गुलाबी नगर में उमस से छूट रहे लोगों के पसीने

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आज सवेरे हल्की बादलवाही से उमस का जोर रहा। इससे लोग सुबह से पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा रहने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में बादलवाही से ऐसा ही हाल है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं दिन में अ​धिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहा। धौलपुर में आज बादलवाही के चलते हल्की बारिश की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान आज 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में गर्मी का जोर बरकरार है। आज बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में पारा 44 ​डिग्री तक रहने की संभावना है। जैसलमेर ​जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन का पारा आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन का पारा आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। चूरू जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बादलवाही से गर्मी के तीखे तेवरों पर ब्रेक लगा है। केवल प​श्चिमी राजस्थान को छोड़कर अन्य जिले में पारा 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में पारा आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। जयपुर में आज बादलवाही के चलते गर्मी के तेवर नरम रहने की संभावना है।