
(पत्रिका फाइल फोटो )
Rajasthan Weather Today : राजस्थान में आज 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है। नौतपा के पहले ही दिन राजस्थान के 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के Prediction के अनुसार सीकर, दोसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, अजमेर, करौली, सवाईमाधोपुर जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थान पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज सतही हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30-40 KMPH रहने की संभावना है।
जयपुर में गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। दिन और रात दोनों समय बढ़ता तापमान लोगों को परेशान कर रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात 11 बजे के बाद 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इसके बाद बारिश भी हुई। जयपुर में सुबह 9 बजे मौसम का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम केन्द्र ने आने वाले तीन दिन राजस्थान में तापमान 48 डिग्री से अधिक सेल्सियस दर्ज होने की आशंका जताई है। मौसम केन्द्र ने सीमावर्ती जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। तीव्र हीटवेव, ऊष्णरात्रि का दौर आगामी तीन दिन जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अनसार राजस्थान में आमतौर पर मानसून 25 जून को पहुंचता है, लेकिन इस बार 20 जून को दस्तक दे सकता है।
मौसम विभाग ने आम जनता को सलाह दी है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम के समान्य होने की प्रतीक्षा करें।
Published on:
25 May 2025 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
