9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Today: गर्मी से राहत, दोपहर बाद आंधी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को जयपुर में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद से शाम तक धूल भरी आंधी चल सकती है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Weather Today: गर्मी से राहत के आसार, दोपहर बाद आंधी और बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Today: गर्मी से राहत के आसार, दोपहर बाद आंधी और बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Today: मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को जयपुर में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद से शाम तक धूल भरी आंधी चल सकती है। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ जगह पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। आज जयपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है। विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस अवधि के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में अब चलेगी लू, 45 पार पहुंचेगा तापमान...तीन दिन बाद गर्मी का रेड अलर्ट

15-16 मई तापमान में तीन डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार 15-16 मई को आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। रविवार को दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं तेज आंधी चलने की संभावना है। हालांकि विभाग की ओर से अगले तीन दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना भी बताई गई है।

यह भी पढ़ें : कच्चा तेल नरम, फिर भी नहीं बदल रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

48 घंटे में बदल जाएगा मौसम

जयपुर मौसम केन्द्र ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन-चार दिन प्रदेश के कई संभाग में मौसम बदल जाएगा। 48 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी चलेगी। बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, टोंक, बाड़मेर और श्रीगंगानगर सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज रफ्तार आंधी की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें : सोना-चांदी खरीदना है तो जल्दी करें...नहीं तो चुकाने होंगे ज्यादा दाम

चक्रवात मोखा का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘मोखा’ के अलर्ट को देखते हुए दक्षिण 24 परगना में बक्खाली समुद्र तट पर नागरिक सुरक्षा दलों को तैनात किया गया है। सिविल डिफेंस टीमों के सदस्य लगातार जनता और पर्यटकों को सतर्क कर रहे हैं और उन्हें सतर्क रहने और समुद्र तट और समुद्र के करीब के क्षेत्रों में आने से बचने के लिए कह रहे हैं।