18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Report 18 May: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, 4 जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

Weather Update Rajasthan: अब अगले एक सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट। राजस्थान में तेज धूलभरी हवाओं का दौर शुरू, 20-30 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

May 18, 2026

Rajasthan Weather 18 May

Photo AI

Rajasthan Heatwave: जयपुर. राजस्थान में गर्मी लगातार अपने तीखे तेवर दिखा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ और पिलानी में 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं श्रीगंगानगर में 46.1 डिग्री, बीकानेर में 46.0 डिग्री, फतेहपुर में 45.5 डिग्री और कोटा में 45.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में भी पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दे रही है।

आगामी 4 से 5 दिनों तक तेज धूलभरी सतही हवाएं चलने की प्रबल संभावना

मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि राज्य के पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी भागों में आगामी 4 से 5 दिनों तक तेज धूलभरी सतही हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। इन हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। धूलभरी हवाओं के कारण दृश्यता प्रभावित होने के साथ-साथ गर्मी का असर और अधिक बढ़ सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

रिपोर्ट के अनुसार सोमवार शाम 5:30 बजे तक राज्य के अधिकांश इलाकों में आर्द्रता का स्तर 15 से 30 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। हालांकि सवाई बांध (पाली) क्षेत्र में आर्द्रता 41 प्रतिशत तक रही। वहीं माउंट आबू प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

45 डिग्री से अधिक तापमान वाले शहर

क्रमांकशहरअधिकतम तापमान (°C)
1चित्तौड़गढ़46.2°C
2पिलानी46.2°C
3श्रीगंगानगर46.1°C
4बीकानेर46.0°C
5फतेहपुर45.5°C
6कोटा45.3°C
7बाड़मेर45.1°C
8चूरू45.1°C
9वनस्थली45.6°C

24 मई तक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की कोई संभावना

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 24 मई तक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।