
जयपुर . प्रदेश में धीमा पड़ रहा बारिश का दौर एक बार फिर जोर पकड़ेगा। राज्य के पूर्वी हिस्सों में अभी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके अलावा 15 जुलाई से राज्य में मानसूून सक्रिय होगा। इससे कई जिलों में भारी बारिश का दौर चलेगा। जयपुर में शनिवार शाम और आज सुबह रविवार को बारिश हुई। शहर में दिन का अधिकतम तापमान ३३.2 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के बाद तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।
मौसम केन्द्र के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन उत्तरी भागों से निकल रही है। बीकानेर जयपुर और भरतपुर संभागों में बारिश होगी। बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, जयपुर, हनुमानगढ़, बूंदी और झुंझुनूं में बारिश का दौर जारी रहेगा। बीते 24 घंटे मेें बूंदी में 86 और श्रीगंगानगर के मुकलावा में 97 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा पिलानी में 64.2, कोटा में 18 और जयपुर में 19.2 मिमी बारिश हुई।
पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून के सक्रिय रहने की सम्भावना है। इसके प्रभाव से दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा उदयपुर एवं कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की सम्भावना है। पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में आगामी 4-5 दिन बढ़ोतरी होने की सम्भावना है।
बीसलपुर बांध का जल स्तर 310.27 आरएल मीटर पहुंचा
बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश का दौर जारी होने से बांध में फिर से पानी की आवक शुरू हो गई है। बीते चौबीस घंटे में शनिवार शाम 6 बजे तक बांध में 18 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। बांध का जल स्तर 310.09 आरएल मीटर से बढक़र 310.27 आरएल मीटर दर्ज किया गया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 4 जुलाई से बांध में पानी की आवक शुरू हुई है और 9 दिन में 61 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। हालांकि अभी त्रिवेणी से पानी की आवक शुरू होने का इंतजार है।
संबंधित विषय:
Published on:
14 Jul 2024 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
