
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद अंधड़ और बारिश का दौर थम गया है। इसी के साथ प्रदेश में सर्दी जोर पकड़ने लगी है। गुरुवार को प्रदेश में 17 जगहों पर रात का पारा 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। इनमें चार जगहों पर रात का पारा 15 डिग्री के पास दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में रिकॉर्ड किया गया। यहां रात का पारा 13 डिग्री पर आ गया। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 23 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा। रात का पारा सामान्य से कम रहेगा। दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने से सुबह- शाम सर्दी महसूस की जाने लगी है।
दिन में भी पारे में गिरावट
प्रदेश में बदले विंड पैटर्न और हवा में मौजूद नमी के कारण अब दिन में भी गर्मी के तेवर नरम होने लगे हैं। एक दो जिलों के अलावा प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अब दिन में पारा सामान्य के करीब पहुंच गया है।
इन जगहों पर रात का पारा
सीकर 13. 0
संगरिया :15. 3
सिरोही : 15 .2
करौली : 15. 4,
फतहेपुर : 15. 9
पिलानी 16. 4
गंगानगर : 17. 0
चूरू : 17. 5
अजमेर में 17. 8
वनस्थली 17. 8
अंता बारां : 18. 0
धौलपुर : 18.1
अलवर 18. 2
भीलवाड़ा 19. 0
एरिन रोड : 19. 0
जयपुर : 19. 3
चित्तौडगढ़ 19. 8
Published on:
19 Oct 2023 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
