27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे, 37 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

Rajasthan Heat wave: राजस्थान में फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। जानें आगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

2 min read
Google source verification
Rajasthan-Heat-Wave

राजस्थान में फरवरी में मई-जून जैसी गर्मी छुड़ा रही पसीने। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। राजस्थान में सर्दी समय से पहले विदा हो गई है। प्रदेश में मई-जून जैसी गर्मी का असर फरवरी में ही देखने को मिल रहा है। राज्य में गुरुवार को दिन का पारा 37 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है।

प्रदेश में फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेशभर में गुरुवार को दिनभर तेज धूप रही। जिसके चलते दिन में लोगों के पसीने छूट गए। बाड़मेर में सबसे अधिक दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा 14 शहरों में दिन का पारा 33 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

रात का पारा बढ़ने से घरों में चलने लगे पंखे

यही हाल रात के न्यूनतम तापमान के हैं। रात का पारा बढ़ने से घरों में पंखे चलने लगे हैं। राज्य में रात का पारा 20 डिग्री तक पहुंच गया। तीन शहरों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। पारा सामान्य से सात डिग्री से अधिक रहा। फलोदी में रात का पारा 19.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम केन्द्र के अनुसार होली त्योहार तक तापमान सामान्य रहेगा। ऐसे में होली पर गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

बाड़मेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.5, जैसलमेर में 34.8, जोधपुर में 34.7, चित्तौड़गढ़ में 34.6, बीकानेर में 34.3, जालोर में 33.9, चूरू में 33.4, प्रतापगढ़ में 33.1, कोटा में 33.3, उदयपुर में 32.9, अजमेर में 32.7, भीलवाड़ा में 32.5, पाली में 32.6, श्रीगंगानगर में 32.4, फतेहपुर में 32, जयपुर में 31.8, करौली में 31.8, बारां में 31.5, झुंझुनूं में 31.4, अलवर में 31, सीकर में 30.5 और सिरोही में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने, जबकि अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में राजस्थान में गर्मी और बढ़ेगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग