10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवा की दिशा और रफ्तार से मौसम ने बदली चाल, बारिश को लेकर आया ये अपडेट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मानसून गतिविधियां कम हो गई है। हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ दिशा भी बदल गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने के आसार है छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Weather Update Imd rain weather forecast

Rajasthan weather update : जयपुर। राजस्थान में मानसून गतिविधियां कम हो गई है। हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ दिशा भी बदल गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने के आसार है छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में आगामी तीन चार दिन अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यत: शुष्क रहने तथा अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 25 से 30 किमी प्रति घंटे चलने की प्रबल संभावना है।

दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी
राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में फलौदी का 38.4 डिग्री के साथ दिन का तापमान सर्वाधिक रहा है। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 36.6 डिग्री, बीकानेर में 36.2 डिग्री, हनुमानगढ़ और जैसलमेर में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : 5 दिन 10 से अधिक जिलों में होगी ऐसी बारिश, आया मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

जयपुर में आंशिक बादल
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दिन का तापमान 32.5 डिग्री और रात का तापमान 25.4 डिग्री के रहा है। शहर में दस अगस्त को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष दिन मौसम शुष्क रह सकता है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग