5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी में देर रात अचानक पलटा मौसम, जमकर हुई बारिश, मौसम विभाग के अनुसार इस दिन दस्तक दे सकता है मानसून!

राजधानी में देर रात अचानक पलटा मौसम, जमकर हुई बारिश ने गिरा दिया रात का तापमान, मौसम विभाग के अनुसार इस दिन दस्तक दे सकता है मानसून!  
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jun 09, 2018

rain

rain

जयपुर ।

प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले ही राजधानी में मौसम का मिज़ाज अचानक पलट गया। दोपहर से ही सूर्य देव की तीखी किरणों के बाद जहां गर्मी का तापमान बढ़ रहा था वहीं मौसम ने अचानक रुख बदला और तापमान में गिरावट के साथ बारीश ने शहर को तर कर दिया। देर रात भी तेज बारिश ने राजधानी के तापमान में भारी गिरावट की।

राजधानी में देर रात कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुुई। जयपुर में देर रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया। देर रात करीब 12 बजे मेघ मेहरबान हुए और तेज बारिश से शहर तरबतर हो गया। बारिश आने से रात का मौसम सुहावना हो गया और दिन भर की गर्मी से एक बार फिर लोगों को राहत मिली। वहीं राजधानी के कई क्षेत्रों में रात को अच्छी बारिश हुई।


इन इलाकों में हुई जमकर बारिश

देर रात को अचानक मौसम के पलटने से शहर के टोंक रोड, मालवीय नगर, झालाना, दुर्गापुरा समेत आस-पास के इलाकों में करीब आधा घटे से ज्यादा जमकर बारिश हुई। बारिश से पहले रात करीब 11 बजे तेज हवाओं के साथ हल्की आंधी ने मौसम बदलने का सिलसिला शुरू किया जिसके बाद आधी रात को बरसात ने रात के तापमान में गिरावट ला दी।


दोपहर में भी अचानक पलट गया था मौसम

दोपहर में भी अचानक मौसम बदलने के बाद लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। सुहाना मौसम होने से लोग शाम होते होते बाजारों और पार्कों में घूमने के लिए निकल पड़े। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मानसून के प्रवेश का अनुमान 15 से 20 जून और जयपुर में प्रवेश का अनुमान 25-26 जून के आस पास का है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, धूल भरी हवा चलने का अनुमान के चलते कई इलाकों में बारिश हुई।