
Rajasthan weather update : जयपुर। श्रावण के सूखा निकलने के बाद भाद्रपद की शुरुआत हो गई है। इसमें एक राहत भरी खबर यह है कि राजस्थान में मानसून की गतिविधियां शुरू हो सकती है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बना है। इसके प्रभाव से आने वाले 24 घंटों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिससे पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, उदयपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 6 व 7 सितंबर से मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। पूर्वी प्रदेश के कुछ भागों में बरसात का दौर 8 से 15 सितंबर के बीच भी जारी रह सकता है।
जोधपुर व बीकानेर में हो सकती है बरसात
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भी चक्रवाती परिसंचरण के कारण 8 व 9 सितंबर से हल्की व मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। इस माह के तीसरे सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। ऐसा हुआ तो प्रदेश के कुछ भागों में मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की वेदर फॉरकास्ट रिपोर्ट के मुताबिक 6 सितंबर को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर और टोंक जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
7 सितंबर को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर और टोंक जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
8 सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, टोंक, उदयपुर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
Published on:
04 Sept 2023 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
