
Rajasthan Weather News : जयपुर। शुष्क मौसम और नमी बढ़ने से राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदल गया। जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। अधिकतर जिलों में पारा 15 डिग्री से नीचे हैं। वहीं, छह जगहों पर रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में छह डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, फतेहपुर में रात का पारा सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू और सिरोही में नौ डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इधर, राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे तक ठंड का अहसास हो रहा है।
आगे क्या
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से तराई क्षेत्रों से बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान सर्द हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं 25 नवम्बर से उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जिसके असर से तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जाएगा।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
जगह : रात का पारा डिग्री सेल्सियस में
माउंट आबू : 6
सीकर : 7.6
चूरू : 9.2
संगरिया : 9
सिरोही : 9
फतेहपुर : 7
Published on:
22 Nov 2023 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
