मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हीटवेव और कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव चलने की संभावना है। ऐसे में 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और बढ़ोतरी की संभावना है। 23 और 24 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग में तापमान में बढ़ोतरी होगी। माना जा रहा है कि अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि नौतपा के दौरान आगामी सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश इलाकों का तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है।