बता दें कि ओड़वाड़ा में हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को हुई कार्रवाई के दौरान कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा था, तब 70 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए थे। लेकिन, कार्रवाई के दूसरे दिन भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने गांव पहुंचकर हालाता जाने थे। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ओडवाड़ा ने कहा था कि जो नुकसान हो चुका उसकी भरपाई तो नहीं कर सकते, लेकिन आगे यह नुकसान नहीं होगा। वहीं, कांग्रेस के जालोर-सिरोही लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत भी ओडवाड़ा पहुंचकर ग्रामीणों रूबरू हुए थे।