
Pre Monsoon Rain in Rajasthan : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को हाड़ौती अंचल में प्री मानसून की पहली झमाझम बारिश हुई। कोटा शहर के कई इलाकों में घरों दुकानों में पानी भर गया। नगर निगम की व्यवस्था की पोल खुल गई। भामाशाह मंडी में किसानों का 30 हजार बोरी माल भीग गया।
किसान का कैलाश ने बताया कि उनके बारिश के चलते उनके चने भी गए और कुछ चने पानी के साथ ही बह गए। कानपुर क्षेत्र के नंद बिहारी ने बताया है कि उनकी दस बोरी सरसों पानी में बह गई। कई किसानों के लहसुन, गेहूं की बोरियां भी भीग गई। बारिश के चलते किसानों के अरमान पानी में बह गए।
इससे पहले इससे पहले सुबह 11 बजे बादल छाए। तेज अंधड़ चला। इसे कहीं इलाकों में पेड़ गिर गए। उसके बाद तेज गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश का दोपहर 1:30 बजे तक चलती रही। झमाझम बारिश होने से शहर की कई कॉलोनी में पानी भर गया।
जिले में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे से शहर समेत कई क्षेत्रों में सीजन की पहली मूसलाधार बरसात हुई। इससे गर्मी व उसम से लोगों को राहत मिली और मौसम खुशगवार हो गया। सुबह काली घटाएं छाई और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बरसात शुरू हो गई। हालांकि शहर में रिमझिम ही बरसात हुई, लेकिन जिले के सुनेल, खानपुर, सोजपुर, झालरापाटन, चौमहला, पिड़ावा, भवानीमंडी सहित कई क्षेत्रों में जमकर बादल बरसे।
खानपुर में एक घंटे तक मूसलाधार बारिश का दौर चला है। इस दौरान बरसात का पानी कई घरों, मकानों और दुकानों में घुस गया। नाले और नालियां उफनने से सड़कें दरिया बन गई। तेज बारिश के चलते रूपली नदी में उफान आ गया।
सुनेल कस्बे मे शुक्रवार सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट से मानसून की पहली मूसलाधार बारिश शुरू हुई। कस्बे मे सुबह साढ़े नौ बजे से बादल छाए व काली घटा उमड़ी, इसके थोड़ी देर बाद ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी बह निकाला, लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं बूंदी और भीलवाड़ा में अच्छी बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार कोटा और उदयपुर संभाग में 22 और 23 जून को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। दक्षिणी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 24 जून से बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 25 और 26 जून को कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Published on:
21 Jun 2024 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
