
Rajasthan Weather News : जयपुर। राजस्थान में सोमवार को एक बार फिर से सर्दी लौट आई। हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के बाद चली उत्तरी हवा के कारण 24 घंटे में न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक गिर गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में 2 डिग्री व चूरू में 3.7 डिग्री पारा दर्ज किया गया। जयपुर में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरकर 9.9 डिग्री पर पहुंच गया। इतना ही नहीं दिन के तापमान में भी बड़ी गिरावट हुई है। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के बाद चली उत्तरी हवा के कारण सर्दी बढ़ी है।
48 घंटे में फिर बढ़ेगा पारा
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के अरब सागर के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल में हवा का एक प्रतिचक्रवाती तंत्र विकसित हुआ है। इसके असर से अगले 48 घंटे में दिन व रात के तापमान में तीन से चार डिग्री बढ़ोतरी होगी। 16-17 फरवरी के दौरान जैसलमेर-बाड़मेर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
Published on:
13 Feb 2023 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
