
Rajasthan weather update : जयपुर। प्रदेश में मंगलवार को सर्दी ने फिर से असर दिखाया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश पर बीते कुछ दिन से पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ था। जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। विक्षोभ गुजरने के बाद फिर से उत्तरी हवा का असर बढ़ा और जिसके कारण तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हुई।
दिन में तेज धूप के बावजूद सर्द हवा असर दिखाती रही। शेखावाटी इलाके में बीती रात से ओस गिरने से सुबह हवा में नमी 90 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गई। कई जगह घना कोहरा छाया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में फिर से विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
किसानों को होगा फायदा
किसानों के अनुसार जिले में इस समय रबी की फसलें पकाव ले रही हैं। पकाव लेती फसलों को नमी की आवश्यकता ज्यादा होती है। सर्दी बढऩे से बारानी क्षेत्र में रबी की फसलों की अच्छी बढ़वार होगी। सिंचित क्षेत्र में सरसों, चना, मैथी सहित अन्य फसलों को फायदा होगा। फसलों में अतिरिक्त सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी। इस कारण किसानों के खेतों पर बिजली की खपत कम हो जाएगी।
Published on:
07 Feb 2023 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
