
Winter was increased in Thar, Shadow Fog
जयपुर।
हिमालय तराई क्षेत्र समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल सुस्त पड़ गया है। लेकिन प्रदेश में सर्दी के तेवर धीमी रफ्तार से तीखे बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले सप्ताह के मध्य तक प्रदेश में मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि उत्तर पूर्वी हवा का जोर रहने से प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में दिन और रात में पारा सामान्य के करीब रहने की संभावना है।
बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में मौसम सर्द रहा है। ज्यादातर जिलों में दिन में पारा सामान्य से कम दर्ज हुआ है लेकिन अभी रात के तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। राजधानी में बीती रात सर्द हवाएं चली और रात के तापमान में पारा दो डिग्री गिरकर 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
शहर में आज सुबह आसमान साफ रहा वहीं सुबह दस बजे शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। स्थानीय मौसम केंद्र अनुसार शहर में आज छितराए बादल छाए रहने व दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना है।
Updated on:
24 Nov 2018 04:35 pm
Published on:
24 Nov 2018 04:35 pm
