4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert 4 June: राजस्थान के 9 जिलों में येलो अलर्ट, अगले तीन घंटे में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

Weather News Rajasthan: विभाग ने सुबह 10 बजे अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट अगले तीन घंटे तक के लिए है। इस अलर्ट के तहत राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान हल्के से मध्यम स्तर की बारिश तथा मेघगर्जन की संभावना जताई है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jun 04, 2026

Rajasthan Weather Alert 4 june

जयपुर के आसमान में गुरुवार को छाए बादल। फोटो पत्रिका

Heavy Rain Alert: जयपुर. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार सुबह राजस्थान के कई जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग ने सुबह 10 बजे अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट अगले तीन घंटे तक के लिए है। इस अलर्ट के तहत राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान हल्के से मध्यम स्तर की बारिश तथा मेघगर्जन की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अचानक मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन खुले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय मौसमी तंत्र के कारण आगामी दिनों में भी कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट और हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 4 जून से तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

जयपुर. राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 4 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम फिर करवट लेगा। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के अनेक क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिलेगी।

दैनिक वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार 5 और 6 जून को जयपुर, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं बीकानेर संभाग में भी हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 7 जून को जयपुर और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

हालांकि 8 और 9 जून से मौसम के शुष्क होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों, वाहन चालकों और आमजन से आंधी-तूफान के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है, जबकि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी रहेगी।