2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योग को शिक्षा में शामिल किया जाए, राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने ऐसे क्यूं कहा जानें

Yoga News : राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा मैं चाहता हूं कि योग को शिक्षा में शामिल किया जाए। जानें प्रेम चंद बैरवा ने ऐसा क्यूं कहा।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Yoga should be included in Education Know why Deputy CM Prem Chand Bairwa said this

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ऐसे क्यूं कहा जानें

Yoga News : हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। राजस्थान सहित पूरे देश में योग दिवस को मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा कहते हैं, 2014 के बाद से, जब मोदी प्रधानमंत्री बने, उन्होंने योग के माध्यम से भारत को विश्व नेता बनाया है और लोगों ने इसे स्वीकार किया है। मुझे विश्वास है कि हम उनके दृष्टिकोण और सपने को साकार करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

स्कूलों में चलाया जाए योग कार्यक्रम

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने आगे कहा जो भी मांग आएगी हम लोगों के सहयोग से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। ताकि हमारे समाज में बच्चों में एक अच्छा संदेश जाए और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। मैं हर शैक्षणिक संस्थान में योग के माध्यम से बच्चों के लिए एक माहौल बनाने का प्रयास कर रहा हूं कि वहां एक घंटे या आधे घंटे के लिए योग कार्यक्रम चलाया जाए।

यह भी पढ़ें -

राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बड़ा बयान, 11 सीट पर भाजपा की हार का खोला राज

जयपुर में बना अखंड योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित योग महासंगम में विश्व रिकॉर्ड बना है। जयपुर ग्रेटर नगर निगम की पहल पर 51 योग संस्थाओं के करीब एक हजार प्रशिक्षकों, योगाचार्य और योग साधकों ने बिना रुके 1611 मिनट अखंड योग कर यह कीर्तिमान बनाया है। अखंड योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने पर मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट दिया गया।

यह भी पढ़ें -

1 जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, राजस्थान मुख्य सचिव का सख्त निर्देश – आमजन को करें जागरूक

Story Loader