6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहलोत के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा बोले— हमारी सरकार में भ्रष्टाचार, कर्नाटक के 40 परसेंट से ऊपर जा रही

सचिन पायलट की जनसंघर्ष यात्रा जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification
गहलोत के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा बोले— हमारी सरकार कर्नाटक के 40 परसेंट से ऊपर जा रही

गहलोत के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा बोले— हमारी सरकार कर्नाटक के 40 परसेंट से ऊपर जा रही

जयपुर। सचिन पायलट की जनसंघर्ष यात्रा जारी है। जयपुर के महापुरा में पायलट की जनसंघर्ष यात्रा में करीब 15 विधायक व अन्य नेता पहुंचे। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। गुढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा को एक साथ ही कोरोना क्यों होता है। वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत की सरकार मिलीजुली है। मेरे पास सबूत है हेलिकॉप्टर खाली क्यों लौटाया। सरकार में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड दिए हैं। पायलट हमारे नेता हैं, जो फैसला आप करेंगे, हम मानेंगे। 2023 का फैसला जनता तय करेगी। राजस्थान की सरकार कर्नाटक के 40 परसेंट के कमीशन से भी ऊपर जा रही है, करप्शन की सारी हदें पार कर दी हैं। मुख्यमंत्री जी को और पूर्व मुख्यमंत्री जी को कोरोना भी एक साथ होता है। भाजपा के हेलिकॉप्टर कैसे खाली गए। भाजपा विधायकों को कैसे खरीदा गया, मेरे पास सबूत है इसके मुख्यमंत्री जी। किसे क्या-क्या दिए। इसके भी सबूत हैं। हेमाराम जी जैसे पाक साफ लोगों पर यह आरोप लगाते है।

गुढ़ा ने धारीवाल पर हमला करते हुए कहा कि भरतसिंह चिट्ठी पर चिट्ठी लिख रहे हैं। भरतसिंह तीन साल से विधानसभा नहीं आ रहे हैं। भ्रष्टाचार तो धारीवाल और भाया कर रहे हैं। करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हो गया। लेकिन गहलोत सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। धारीवाल कहते है कि गहलोत ने अच्छे अच्छों को पानी पिला दिया। मैं कहना चाहता हूं कि धारीवाल जी राजस्थान की प्यासी जनता को पानी पिलाओ। आपके ऑफिस से कोई पैसे बिना भ्रष्टाचार के नहीं निकलती।