
Union Defense Minister of Indian Government Rajnath Singh
जयपुर। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जैसलमेर दौरे पर आएंगे। रक्षामंत्री पांचवीं अंतर्राष्ट्रीय आर्मी स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इस समारोह में थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, परम विशिष्ट सेवा मैडल, उत्तम युद्ध सेवा मैडल, लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी और जनरल ऑफिसर कमांडिंग दक्षिणी कमान के अलावा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले राष्ट्रों के अधिकारी और अंतर्राष्ट्रीय आयोजन समिति के सदस्य शामिल होंगे।
गौरतलब है कि भारतीय सेना की टीम ने 6 अगस्त से 14 अगस्त 2019 तक जैसलमेर सैन्य स्टेशन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आर्मी स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता में बड़े पैमाने पर जीत हासिल की है। प्रतियोगिता में आठ देशों की टीमों ने हिस्सा लिया। जिनमें भारत के अलावा अर्मेनिया, बेलारूस, चीन, कजाकिस्तान, भारत, रूस, सूडान और उज्बेकिस्तान की सेनाओं की टीमें शामिल थी। भारतीय सेना ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया है। टीम ने पिछले 10 महीनों से थार रेगिस्तान के विपरित परिस्थितियों वाले मौसम में प्रशिक्षण लिया था। भारतीय सेना की टीम को दक्षिणी कमान के तत्वावधान में चुना और प्रशिक्षित किया गया। सा की ।
जैसलमेर में तैयार किया बुनियादी ढांचा
प्रतियोगिता का संचालन करने के लिए जैसलमेर सैन्य स्टेशन में विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचा बनाया गया। इन्फैंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स के लिए एक चुनौतीपूर्ण बाधा कोर्स 15 बाधाओं के साथ 6.7 किलोमीटर की दूरी में बनाया गया था। स्काउट मास्टर्स टीमों के लिए एक और कठिन बाधा कोर्स 1.3 किलोमीटर की दूरी में 22 बाधाओं के साथ बनाया गया था।
Published on:
16 Aug 2019 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
