
Mehandi Design
जयपुर। फेस्टिवल में मेहंदी की खूशबू हर जगह बिखर जाती है। चाहे त्योहार कोई सा भी हो। महिलाएं अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी ( Mehndi design ) लगाना पसंद करती है। हाथों पर मेहंदी का निखरता रंग त्योहारों की रंगत में चार चांद लगा देता है। त्योहारी सीजन पर महिलाओं की स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन लगवाने की डिमांड बढ़ गई है। रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan 2019 ) का महिलाओं को बेसबरी से इंतजार रहता है। तीज त्योहार के बाद आने वाले त्योहार रक्षाबंधन पर बारिश के मौसम में मेहदीं के रंग ओर बिखर जाते हैं। गुरुवार को भाइयों की कलाई राखियों से सज जाएगी। बहनों के हाथ तरह-तरह की डिजाइन की मेहंदी से रचे होंगे।
त्योहारी सीजन में तो मेहंदी रचाना हमारी एक परम्परा सी बन गई है। इससे हमारी संस्कृति भी झलकती है। राखी पर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाना बेहद पसंद कर रही हैं। अंतर बस इतना रह गया कि गूदे वाली मेहंदी का स्थान अब डिजाइनर मेहंदी ने ले लिया है। इस त्योहार पर कई गर्ल्स व महिलाएं मेहंदी एक्सपर्ट की मदद भी ले रही हैं।
महिलाओं को पसंद आ रही ऐरबिक डिजाइन
ऐरबिक डिजाइन मेहंदी काफी पॉप्युलर हो रही है। ये डिजाइन में हाथ पर सिर्फ पतली बेल बनाई जाती है जो हथेली से लेकर एक उंगली तक होती है। ऐरबिक डिजाइन में कई बार फूल-पत्ती या फिर कथा-कहानी के डिजाइन तक बनवाए जाते हैं।
रक्षाबंधन पर मेहंदी की महकेगी खुशबू
रक्षा बंधन को लेकर गर्ल्स और महिलाओं मेहंदी लगाने को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। अपने हाथों में एक से बढ़कर एक स्टाइलिश, अट्रैक्टिव और डिजाइनर मेहंदी लगाना पसंद कर रही हैं। मेहंदी स्टाइल में ट्रेडिशनल बेलबूटे को स्टाइलिश ढंग से पसंद किया जा रहा है। मेहंदी में ऐरबिक के अलावा पक्षी, कलश, फ्लावर, मानव फिगर, अल्पना, चौक, मोरपंख जैसी डिजाइन लगाई जा रही है। रक्षा बंधन पर महिलाओं को ये डिजाइन बेहद रास आ रहा है।
दरअसल, रक्षाबंधन के त्योहार में बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। साथ ही मिठाई खिलाकर भाई की लंबी उम्र की दुआ करती है। भाई भी बहनों को उपहार स्वरूप भेंट व आशिर्वाद देता है। सावन का माह होने की वजह से बड़ी संख्या में बहनें रक्षाबंधन के मौके पर मेहंदी लगाना पसंद करती है। राखी के दिन महिलाओं के लिए हाथों में मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है।
Published on:
14 Aug 2019 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
