
भजनलाल शर्मा
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश क्या विदेशों में भी खूब जोरदार तैयारियां चल रहीं हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजस्थान सरकार ने एक विशेष आदेश जारी किया है। राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी सरकारी व गैर सरकारी मंदिरों में सजावट करने के निर्देश जारी किए हैं। आदेशानुसार 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्यभर के समस्त राजकीय मंदिरों में विशेष सजावट और विद्युत रोशनी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन राजस्थान के सभी मंदिरों में दिवाली मनाई जाएगी। राज्य सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि इस अवसर पर राज्यभर के समस्त अराजकीय मंदिरों और मंदिरों परिसरों की साफ-सफाई, मंदिर परिसर में सजावट एवं रोशनी की जाएगी। मंदिरों में जो दिए जालाए जाएंगे वे मिट्टी अथवा गोबर से बनाए जाएंगे।
विशेष आरती और सजावट की जाएगी
इनके अलावा मंदिर परिसर में सत्संग, सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ करवाए जाएंगे। सभी मंदिरों में अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान मंदिरों में विशेष आरती और सजावट की जाएगी। मंदिर में आरती के बाद प्रसाद का वितरण, मुख्य मंदिरों के आस-पास होर्डिंग व बैनर लगवाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके लिए देवस्थान विभाग ने शुक्रवार को सभी जिला कलेक्टर्स को आदेश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें - राजस्थान के इस जिले की नई पहल, पराली से किसान कर रहे खूब कमाई, जानकारी करेगी हैरान
यह भी पढ़ें - राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर नया अपडेट, अशोक गहलोत ने भाजपा को दिखाया सच का आइना
Updated on:
13 Jan 2024 03:17 pm
Published on:
13 Jan 2024 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
