25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ram Navami 2021 अनेक शुभ योगों के साथ आ रही नवमी, श्रीराम को बहुत प्रिय है यह सरल स्तोत्र

ram navami 2021 ram navami 2020 ram navami ram navami date ram navami status ram navami images ram navami kab hai ram navami wishes in hindi ram navami 2021 start date ram navami 2021 mein kab hai ram navami 2021 navratri ram navami 2021 end date Ram Navami 2021 Shri Ram Navami 2021 Ram Navami 2020 Navami Mantra in Hindi Ram Navami 2020 Start Date Ram Navami 2021 April Ram mantra Navratri Day 9

2 min read
Google source verification
ram navami 2021 date ram navami 2021 puja muhurat ram navami date

ram navami 2021 date ram navami 2021 puja muhurat ram navami date

जयपुर. 21 अप्रैल 2021 को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन राम नवमी मनाई जाती है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम का इसी तिथि पर जन्म हुआ था। इसी दिन मां दुर्गा के नवमें स्वरूप की पूजा होती है और इसके साथ ही चैत्र नवरात्र का समापन होता है। नवमी पर देवी मां को सुहाग का सामान जैसे चुनरी, लाल चूड़ियां, सिंदूर आदि अर्पित की जाती हैं। राम नवमी पर श्रीराम की विधिविधान से पूजा का विधान है। इसके साथ ही यह दिन विष्णु पूजन का भी सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं. इसके बाद विष्णुजी का ध्यान करते हुए श्रीराम की पूजा का संकल्प लें। राम नवमी पर श्रीराम के साथ माता सीता, लक्ष्मणजी, भरत व शत्रुघ्न और हनुमानजी की भी पूजा करते हैं। इस दिन घर में सुबह व शाम दीपक जरूर जलाएं। संभव हो तो किसी राम मंदिर या हनुमान मंदिर जाकर घी का दीपक जलाना चाहिए। राम नवमी पर यथासंभव पीले वस्त्र पहनें।

इस बार राम नवमी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। राम नवमी के दिन यानि 21 अप्रैल को सुबह सूर्याेदय के समय पुष्य नक्षत्र रहेगा, इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र प्रारंभ होगा। बुधवार को सप्तम भाव में स्वग्रही शनि तथा दशम भाव में सूर्य बुध और शुक्र रहेंगे। खास बात यह है कि इस दिन चंद्रमा स्वराशि कर्क में संचार करेगा। लग्न में स्वग्रही चंद्रमा से दिन की शुभता और भी बढ़ रही है। गौरतलब है कि भगवान राम का जन्म कर्क लग्न और कर्क राशि में ही हुआ था।

ग्रहों की इस स्थिति के कारण इस बार की रामनवमी बहुत शुभ साबित होगी। इस दिन पूजा पाठ शुभ और त्वरित फलदायी रहेगा। इस दिन श्रीराम के मंत्र का जाप करना चाहिए। श्रीरामचरित मानस या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। राम नवमी पर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना सबसे ज्यादा फलदायी माना जाता है। इस दिन व्रत रखें और श्रीराम की विधि विधान से पूजा कर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें. श्रीराम की प्रसन्नता और आशीर्वाद से आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

चैत्र नवरात्रि 2021 राम नवमी शुभ मुहूर्त
नवमी तिथि प्रारंभ 21 अप्रैल 2021 को रात्रि 12. 43 बजे
नवमी तिथि समाप्त 22 अप्रैल 2021 को रात्रि 12. 35 बजे
राम नवमी पूजन और हवन - 21 अप्रैल 2021 को दिनभर