
थानाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि अर्जुन कॉलोनी ब्रह्मपुरी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने मामला दर्ज कराया है कि स्कूटी खरीदने के दौरान उसकी एक लड़के से दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान रविवार को अपनी जन्मदिन पार्टी मेें उसको राजापार्क ( Raja Park ) स्थित एक होटल में बुलाया।
पार्टी में वह अपने सहेली के साथ गई। जहां आरोपित लड़का अपने दोस्त के साथ मिला। केक काटने के बाद उसकी सहेली वहां से चली गई। जिसके बाद आरोपित ने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास ( Rape attempt in hotel ) किया।
शोर मचाकर आरोपित के चुंगल से मुक्त होकर घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों ने मामला दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। आरोपित लड़का भी नाबालिग है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये खबरें भी जरूर पढ़ें
Updated on:
25 Jun 2019 10:08 am
Published on:
25 Jun 2019 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
