29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल में ले जाकर बच्ची से बलात्कार

पड़ोसी किराएदार युवक की करतूत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jagdish Vijayvergiya

•

Updated: 23 Oct 2018, 1:57 AM IST

जयपुर. राजधानी के हरमाड़ा इलाके में सोमवार को 6 साल की बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है। पड़ोसी में किराए पर रहने वाले युवक टॉफी दिलाने के बहाने उक्त बच्ची को जंगल में ले गया। वहां उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी युवक ही उसे वापस लाकर घर छोड़ गया।
पुलिस ने बताया कि रात करीब 9 बजे परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी। बंूदी मूल का पीडि़त परिवार यहां माचड़ा में रहता है। बच्ची का पिता ठेला लगाकर परिवार पालता है। शाम करीब 6 बजे वह काम पर गया हुआ था तब पास में किराए के कमरे पर रहने वाला 25 वर्षीय जितेन्द्र उसे टॉफी दिलाने के बहाने गोद में उठा ले गया। करीब 45 मिनट बाद बच्ची को वापस छोड़कर अपने कमरे पर चला गया। लहूलुहान हालत में बिलखती आई बच्ची ने मां को बताया कि अंकल उसे जंगल में ले गए और गलत काम किया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी भी ठेला लगाता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को करीब 500 मीटर दूर पहाड़ी के जंगल में ले गया और बलात्कार किया। रात को ही कांवटिया अस्पताल में बच्ची का मेडिकल कराया गया। मामला पॉक्सो एक्ट में दर्ज कर जांच एसीपी को सौंपी गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग