15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीजी में प्रेमिका के साथ निजी पल बिता रहा था प्रेमी, दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए बदमाश… हाथ जोड़ती रही लड़की

जिस नंबर पर पेमेंट किया गया था उस नंबर की भी जांच पड़ताल की जा रही है। पूरा घटनाक्रम परसों रात का है और पुलिस ने इस मामले मंे कल शाम केस दर्ज किया है।

2 min read
Google source verification
Police action

police demo pic

जयपुर
जयपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मानसरोवर पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ नामजद और उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गाड़ी के नंबर भी पुलिस को दिए गए हैं। तलाश के लिए अब जयपुर पुलिस जालोर जाने की तैयारी कर रही है। जांच कर रही मानसरोवर पुलिस ने बताया कि जालोर निवासी एक युवक अनिल कुमार अपनी दोस्त से मिलने के लिए मानसरोवर स्थित उसके पीजी मं आया था।

पीजी में दोनो रात के समय निजी पल बिता रहे थे कि इस दौरान दरवाजे को जोरदार धक्का मारते हुए कुछ बदमाश अंदर घुसे और युवकी युवती को उसी हालत में उठा लिया। दोनो अर्धनग्न हालात में थे। रात के समय दोनो को अपने साथ पैदल ही ले गए। अनिल ने विरोध किया तो उसे पीटा और उसके बाद दोनो को खींचते हुए अपने साथ ले गए। अनिल ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने फिरौती मांगी छोड़ने के लिए।

मैने अपने दादा को फोन किया और उसके बाद अपने एक रिश्तेदार को फोन कर आरोपियों को रुपए भिजवाए। उसके बाद आरोपी अनिल और उसकी प्रेमिका को दो सौ फीट बाईपास पर उसी हालत में छोड़कर फरार हो गए। अनिल ने पुलिस को बताया कि जिस गाड़ी में उनका अपहरण हुआ था वह गुजरात नंबर की कार थी। पुलिस इसी आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।

मौके पर लगे सीसी कैमरों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। पीडित अनिल ने पुलिस को बताया कि चार से पांच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उनमें से एक युवक का नाम सचिन बताया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिस नंबर पर पेमेंट किया गया था उस नंबर की भी जांच पड़ताल की जा रही है। पूरा घटनाक्रम परसों रात का है और पुलिस ने इस मामले मंे कल शाम केस दर्ज किया है।